होम कांग्रेस नेता तारिक अनवर बोले- कोरोना काल में पिछले दरवाजे से लाया गया कृषि कानून
कांग्रेस नेता तारिक अनवर बोले- कोरोना काल में पिछले दरवाजे से लाया गया कृषि कानून
कटिहार: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने बुधवार को किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है. केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानून की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के संगठन को बिना विश्वास में लिए कृषि कानून लागू किया गया है. ऐसे समय में कानून को लागू किया गया, जब देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा था.
इन्हें फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है कानून
उन्होंने कहा कि कृषि कानून बिल (अध्यादेश) को पिछले दरवाजे से लाकर लागू कर दिया गया है. यह कानून बड़े उद्योगपति, करोड़पति, ब्लेक मार्केटियर, चोर बाजारी करने वालों के लिए बनाया गया है. इस कानून के बनने से न तो भंडारण पर कोई नियंत्रण है, न कीमत पर और न ही अनाज की खरीद पर कोई नियंत्रण है.
किसानों पर है उद्योगपति की नजर
तारिक अनवर ने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपति की नजर पहले रेल, हवाई जहाज और सड़क पर थी. लेकिन अब उनकी नज़र किसानों पर है. उनको लगता है कि यह जो देश में कृषि क्षेत्र में 40 लाख करोड़ का मुनाफा हो रहा है, कैसे उसको हथियाया जाए. उस पर कैसे काबू किया जाए. इसीलिए ये सारी चीजें हो रही हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।