होम अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण में IFFCO ने भी दिया योगदान

Alert Star Digital Team Feb 17, 2021 09:02 PM

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण में IFFCO ने भी दिया योगदान

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण में IFFCO ने भी दिया योगदान

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण में IFFCO ने भी दिया योगदान

नई दिल्ली: सहकारी संस्था इफको ने आज अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्य के लिए 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया. इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई के साथ इफको के उपद्यक्ष दिलीप भाई संघणी, प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी, सं० प्रबंध निदेशक राकेश कपूर, निदेशक (मानव संसाधन एवं विधि) आर पी सिंह और विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार ने मिलकर इफको निदेशक मंडल की ओर से श्री राम जनमभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2 करोड़ 51 लाख का चेक भेट किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 05 अगस्त, 2020 को अयोध्या में प्रभु श्री राम के जन्म स्थल पर मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया था. इफको किसानों व लोक मानस की भलाई हेतु अलग-अलग कार्य करती रहती है. पिछले वर्ष इफको ने कोविड महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में 25 करोड़ का योगदान दिया था.

 

इसके साथ-साथ इफको ने कोविड महामारी के दौरान देश भर में 'इफको फाइट करोना - ब्रेक दी चैन' नाम का एक विशेष अभियान भी चलाया था. साथ ही देश भर में ठंड के दौरान गरीबों में कंबल का वितरण करवाया गया था.

 

किसानों को शिक्षित करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु इफको पूरे भारत में कई शैक्षिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है .

 

इन कार्यक्रमों में संतुलित प्रजनन, गांव को गोद लेना, कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के लिए किसानों का दौरा, किसानों की बैठकें, फसल सेमिनार, स्टेटिक/ मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला आदि शामिल हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)