होम इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चेन्नई टेस्ट के बाद बताई हार की असली वजह

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 16, 2021 08:52 PM

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चेन्नई टेस्ट के बाद बताई हार की असली वजह

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चेन्नई टेस्ट के बाद बताई हार की असली वजह

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चेन्नई टेस्ट के बाद बताई हार की असली वजह

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में शानदार वापसी की है। टर्निग पिच पर भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड की टीम दोनों पारी में ढह गई। इस हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने माना की उनकी टीम को अभी काफी कुछ सीखना है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ 317 रन से करारी शिकस्त झेलने के बाद रोटेशन नीति को दोष देने से इन्कार किया।

रूट ने कहा, 'मेरा काम यहां मौजूद खिलाडि़यों के हमारे दल का प्रबंधन करना है। मैं अपनी पूरी क्षमता से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जो यहां जीतने में सक्षम हैं। टीम का चयन होने के बाद यह मेरी जिम्मेदारी है कि उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लिया जाए और अधिक से अधिक मैच जीते जाएं।'

कई पूर्व दिग्गजों ने इंग्लैंड की रोटेशन नीति की आलोचना की, जिसके तहत उन्हें जेम्स एंडरसन और जोस बटलर जैसे प्रभावशाली खिलाडि़यों को आराम दिया गया। रूट ने कहा, 'यह मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अभी के समय में सब कुछ ऐसा ही है। कोविड-19 महामारी के दौर में हम जितना क्रिकेट खेल रहे हैं, उसमें हमें सभी चीजों का प्रबंधन करना है।'

इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह हार किसी सबक की तरह थी और उन्हें विरोधी टीम से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'हमें जल्द सीखना होगा क्योंकि कई बार आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हमने पहले भी काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और विदेशों में अच्छा क्रिकेट खेला है। हम ईमानदारी से यह मानते हैं कि इस मैच में तीनों विभागों में भारत से पिछड़ गए। हम यह देखेंगे कि उन्होंने स्पिनरों की मददगार पिच पर चीजों को कैसे किया। यहां हमने जितना सोचा था गेंद को उससे ज्यादा उछाल मिल रही थी। हम हालांकि इसे सीखने के नजरिये से देखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करें।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)