होम पहले टेस्ट में पारी घोषित न करके भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गए कप्तान जो रूट

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 14, 2021 10:48 PM

पहले टेस्ट में पारी घोषित न करके भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गए कप्तान जो रूट

पहले टेस्ट में पारी घोषित न करके भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गए कप्तान जो रूट

पहले टेस्ट में पारी घोषित न करके भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गए कप्तान जो रूट

नई दिल्लीः आस्ट्रेलिया के दिग्गज इयान चैपल का मानना है कि पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दूसरी पारी को समाप्त घोषित नहीं करके इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गए है, जिससे श्रृंखला में बाद में उन्हें मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता. गौरतलब है कि इंग्लैंड ने टूटती पिच पर कुल बढ़त 350 रन से अधिक होने के बावजूद अपनी दूसरी पारी समाप्त घोषित नहीं की थी.

चैपल ने कॉलम में लिखी मन की बात

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में लिखा है कि पहले टेस्ट में बेहतरीन आलराउंड खेल के बावजूद रूट महत्वपूर्ण मौके पर इंग्लैंड की मजबूती का पूरा फायदा उठाने में विफल रहे है. उन्होंने कहा है कि दूसरी पारी में आक्रमण और रक्षण के बीच असमंजस की स्थिति में पड़ने के बजाय इंग्लैंड को पारी समाप्त घोषित करके आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए था.

भारत के पास जाएगा नेगेटिव संदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पूरी बल्लेबाजी की और आखिर में भारत के सामने 420 रन का लक्ष्य रखा था. इंग्लैंड की टीम ने हालांकि काफी समय रहते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैपल ने कहा है कि इससे (पारी समाप्त घोषित करने) भारत के पास कड़ा संदेश जाता कि हम उनकी मजबूत बल्लेबाजी को लेकर चिंतित नहीं हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)