होम PM मोदी ने सेना को सौंपा स्वदेशी अर्जुन टैंक

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 14, 2021 10:46 PM

PM मोदी ने सेना को सौंपा स्वदेशी अर्जुन टैंक

PM मोदी ने सेना को सौंपा स्वदेशी अर्जुन टैंक

PM मोदी ने सेना को सौंपा स्वदेशी अर्जुन टैंक

चेन्नईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख एमएस नरवणे से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने इस दौरान स्वदेश निर्मित अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक (एमके-1ए) सेना को सौंप दिया है. प्रदेश में आयोजित एक समारोह में उन्होंने इस अत्याधुनिक टैंक की सलामी भी स्वीकार की है. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के युद्धक वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक टैंक का डिजाइन देश में ही तैयार और विकसित किया गया है.

ये टैंक है और भी सुरक्षित व सटीक

इस परियोजना में 15 शैक्षणिक संस्थान, आठ प्रयोगशालाएं और कई सुक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रतिष्ठान भी शामिल थे. नए अर्जुन टैंक में 71 नए फिचर्स जोड़े गए है. जिसकी मदद से टैंक ज्यादा सटीकता से निशाना साध सकता है. ये टैंक पहले से ज्यादा सुरक्षित है और इसकी अभी दो रेजिमेंट्स है, जिसमें 124 अर्जुन मार्क और 1 एस है. अब सेना 118एमके 1 ए के साथ 2 और रेजिमेंट्स तैयार करेगी.

8500 करोड़ रूपये की है परियोजना

सेना को 8500 करोड़ की परियोजना के तहत अभी 118 टैंक और मिलने है. जिसे लगभग 200 अलग-अलग कंपनीयां तैयार करेंगी. इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. सेना चीन से तनातनी के बीच हल्के टैंक्स पर जोर दे रही है. वहीं डीआरडीओ पहले ही संकते दे चुका है कि अर्जुन टैंक को बनाने में लगी जानकारी और अनुभव देश में बेहद एडवांस टैंक और बख्तर बंद वाहन तैयार करने के लिए मदद करेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)