होम महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मोदी करेंगे परियोजनाओं का शिलान्‍यास, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 14, 2021 10:44 PM

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मोदी करेंगे परियोजनाओं का शिलान्‍यास, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मोदी करेंगे परियोजनाओं का शिलान्‍यास, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मोदी करेंगे परियोजनाओं का शिलान्‍यास, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मंगलवार को बहराइच के चित्तौरा झील के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मंगलवार को उत्तर प्रदेश में बहराइच के चित्‍तौरा झील के विकास कार्यों का शिलान्‍यास करेंगे. इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहेंगे. इस परियोजना में महाराजा सुहेलदेव की एक घोड़े पर सवार प्रतिमा की स्‍थापना, कैफेटेरिया, अतिथि गृह और बच्‍चों के पार्क जैसी विभिन्‍न पर्यटक सुविधाओं को शामिल किया गया है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार महाराजा सुहेलदेव का देश के लिए समर्पण और सेवा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इस स्‍मारक स्‍थल के विकास से देश महाराजा सुहेलदेव की वीर गाथाओं से परिचित हो जाएगा और इन विकास कार्यों से इस स्‍थल की पर्यटक क्षमता में वृद्धि होगी. उत्तर प्रदेश में कभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में साझेदार रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इस फैसले पर खुशी जताई है लेकिन पार्टी का आरोप है कि भाजपा गले में माला पहनाने के साथ विचारों पर ताला लगाना चाहती है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव अरुण राजभर ने 'पीटीआई-भाषा' से रविवार को कहा कि यह खुशी की बात है क्‍योंकि जिस महापुरुष को लोग याद नहीं करना चाहते थे, उन्हें हमारी पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर के 18 वर्षों के संघर्ष के बाद लोग याद करने लगे हैं. अरुण राजभर ने कहा कि अगर महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई जा रही है तो भाजपा उनका पूरा नाम महाराजा सुहेलदेव राजभर लिखे, क्‍योंकि अगर पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय का पूरा नाम वे लिख सकते हैं तो महाराजा सुहेलदेव राजभर का क्‍यों नहीं. उन्‍होंने कहा कि भाजपा गले में माला पहनाने के साथ विचारों पर ताला लगाना चाहती है. राजभर ने आरोप लगाया, महाराजा सुहेलदेव के नाम के आगे से राजभर हटाकर पासी समेत कई समाज के लोगों को भाजपा खुश करना चाहती है. महाराजा सुहेलदेव को उत्‍तर प्रदेश का पासी समाज भी अपना पूर्वज मानता है जबकि राजभर समाज भी उन पर अपना दावा करता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)