होम चेन्नई टेस्ट : रोहित का शतक, रहाणे का अर्धशतक, भारत पहले दिन स्कोर 6/300

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2021 07:59 PM

चेन्नई टेस्ट : रोहित का शतक, रहाणे का अर्धशतक, भारत पहले दिन स्कोर 6/300

चेन्नई टेस्ट : रोहित का शतक, रहाणे का अर्धशतक, भारत पहले दिन स्कोर 6/300

चेन्नई टेस्ट : रोहित का शतक, रहाणे का अर्धशतक, भारत पहले दिन स्कोर 6/300

चेन्नई| सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (161) की शतकीय और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (67) की अर्धशतकीय पारी से भारतीय क्रिकेट टीम ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 300 रन बना लिए।

स्टंप्स तक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 55 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 33 और अक्षर पटेल सात गेंदों में एक चौके के सहारे पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित ने 231 गेंदों में 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 161 रन तथा रहाणे के 149 गेंदों में नौ चौकों के सहारे 67 रन बनाए।

भारत पहले दिन पहले सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके तीन विकेट महज 86 रन पर ही गिर गए। भारत ने पहले सत्र में शुभमन गिल (0), चेतेश्वर पुजारा (21) और कप्तान विराट कोहली (0) के विकेट गंवाए। इसके बाद रोहित और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और टीम को संकट से उबारा।

पहले दिन ही आस्ट्रेलिया में डेब्यू करने के बाद कई आकर्षक पारियां खेल चुके सलामी बल्लेबाज गिल खाता खोले बगैर ही ओली स्टोन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। गिल ने सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया। इसके बाद हालांकि रोहित और पुजारा ने स्कोर को सम्भालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में अधिकांश योगदान रोहित का था।

पुजारा अपने स्वाभाव के अनुरूप खेल रहे थे। वह पैर जमाते नजर आ रहे थे, लेकिन 85 के कुल योग पर जैक लीच ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया। पुजारा ने 58 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली विकेट पर आए, लेकिन मोइन अली ने उन्हें खाता तक नहीं खोलने दिया। विराट पांच गेंदों का सामना कर पवेलियन लौटे। कोहली भारत में पहली बार दो पारियों में खाता खोले बगैर आउट हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)