होम भूकंप से हिल गया आधा देश, जम्मू से जालंधर, दिल्ली से चंडीगढ़ तक दहशत में लोग
भूकंप से हिल गया आधा देश, जम्मू से जालंधर, दिल्ली से चंडीगढ़ तक दहशत में लोग
नई दिल्ली. भारत भूकंप के झटको से काँप उठा है। कश्मीर से लेकर पंजाब तक शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों से धरती थर्रा उठी। मिली जानकारी के मुताबिक, आज देर रात दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.1 बताई जा रही है। देश में इतने तेज भूकंप के झटके कई अलग अलग हिस्सों में लगने के बाद लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आये।
पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज रात लगभग 10:31 बजे भूकंप के तेज झटकों को देश के कई राज्यों में महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब तक भूकंप से धरती काँप उठी। बताया जा रहा है कि अमृतसर, पंजाब में 6.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं चम्बा में लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भूकंप आया, जिसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों की सुरक्षा के लिए दुआएं की है।भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड तक महसूस हुआ। इसका केंद्र पंजाब बताया जा रहा है। वहीं पहला भूकंप का झटका तजाकिस्तान में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मांपी गयी। वहीं दूसरा झटका अमृतसर में महसूस किया गया। कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता 5.9 माँपी गयी।
लोग घरों से भागेः
गनीमत रही कि अब तक कही से भी किसी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं आयी है। हालंकि कुछ इलाकों में लोग घरों से निकल कर भागने लगे और डरे सहमे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।