होम राम मंदिर निर्माण के लिए बैंक खाते में जमा हुए 1000 करोड़ रुपए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2021 09:35 PM

राम मंदिर निर्माण के लिए बैंक खाते में जमा हुए 1000 करोड़ रुपए

राम मंदिर निर्माण के लिए बैंक खाते में जमा हुए 1000 करोड़ रुपए

राम मंदिर निर्माण के लिए बैंक खाते में जमा हुए 1000 करोड़ रुपए

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वास्ते चंदा एकत्र करने के लिए पिछले महीने शुरू हुए अभियान में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा हो चुकी है। मंदिर निर्माण का कामकाज देखने वाले न्यास के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि तीन बैंकों में न्यास के खातों में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं। राम मंदिर न्यास ने इस कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खोले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)