होम राहुल गांधी बोले, हिंदुस्तान के किसानों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए, मोदी कौन हैं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2021 09:22 PM

राहुल गांधी बोले, हिंदुस्तान के किसानों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए, मोदी कौन हैं

राहुल गांधी बोले, हिंदुस्तान के किसानों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए, मोदी कौन हैं

राहुल गांधी बोले, हिंदुस्तान के किसानों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए, मोदी कौन हैं

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के किसान के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए तो नरेंद्र मोदी कौन हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल केंद्र सरकार को इन कानूनों को वापस ही लेना पड़ेगा. गांधी गंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे. किसान आंदोलन को पूरे देश का आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका दायरा अभी और बढ़ेगा.

यह आंदोलन किसानों से शहरों में फैलेगा:
केंद्र सरकार द्वारा किसानों की कानून वापस लेने की मांग नहीं मानने की ओर इशारा करते हुए गांधी ने कहा कि यह शर्म की बात है. यह आंदोलन फैलेगा. यह आंदोलन किसानों से शहरों में फैलेगा. इसलिए मैं नरेंद्र मोदी से कह रहा हूं कि उन्हें किसानों की बात सुन लेनी चाहिए. अंत में करना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के किसान, मजदूरों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए तो नरेंद्र मोदी कौन हैं. कानून तो वापस लेने ही पड़ेंगे. इसलिए कह रहा हूं कि आज ले लो ताकि देश आगे बढ़े ... लेकिन जिद कर रहे हैं.

किसान और मजदूर आने वाले दिनों में दिखा देगा प्रधानमंत्री को अपनी शक्ति:
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का किसान और मजदूर आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री को अपनी शक्ति दिखा देगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ पूरा हिंदुस्तान खड़ा है. उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान का आंदोलन है बस किसान ने अंधेरे में दिया जलाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आंदोलनरत किसानों को तीन विकल्प देने की बात करते हैं और ये तीन विकल्प हैं 'पहला भूख, दूसरा बेरोजगारी और तीसरा आत्महत्या.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)