होम इन दो राज्यों में एक साथ होंगे विधानसभा चुनाव,
इन दो राज्यों में एक साथ होंगे विधानसभा चुनाव,
पुडुचेरी: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे. केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम के साथ पुडुचेरी आए सुनील अरोड़ा ने दो दिवसीय दौरा संपन्न होने से पहले ये बात कही.
अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने प्रवर्तन विभाग सहित विभिन्न विभागों के साथ चर्चा की है. उन्होंने कहा, ''बैठक सार्थक रही.''
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगा. कोरोना वायरस से बचाव से जुड़े दिशानिर्देशों का भी पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आयोग धन के दुरूपयोग, मतदाताओं को तोहफे बांटने और अन्य प्रलोभन देने के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाएगा.
सुनील अरोड़ा ने बताया कि पुडुचेरी में इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 952 से बढ़ाकर 1,564 की जाएगी.
गौरतलब है कि तमिलनाडू और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई से जून के बीच में समाप्त होने वाला है. इन जगहों पर अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।