होम एकाम्र क्षेत्र के दो मंदिरों से ड्राफ्ट बाय ला वापस लिया जाए : नवीन
एकाम्र क्षेत्र के दो मंदिरों से ड्राफ्ट बाय ला वापस लिया जाए : नवीन
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) की तरफ से एकाम्र क्षेत्र के दो मंदिरों को लेकर जारी ड्राफ्ट बाय लॉ को वापस लेने की मांग की है। पटनायक ने राज्य के सांसदों से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की भी अपील की है।
पटनायक ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि एकाम्र क्षेत्र के अनंत वासुदेव मंदिर और ब्रह्मेश्वर मंदिर के लिए एनएमए द्वारा जारी किए गए ड़्राफ्ट बाय ला को केंद्र सरकार तत्काल वापस ले। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को चाहिए कि इस तरह के संवेदनशील धार्मिक मुद्दों पर राज्य को विश्वास में लें। उन्होंने कहा कि ओडिशा के सांसद इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के सामने उठाएं। यह ओडिशा के लाखों श्रद्धालुओं की भावना तथा सेवायतों के आजीविका के साथ जुड़ा हुआ विषय है। साथ ही यह प्रभु श्रीलिंगराज के रीति-नीति के साथ जुड़ा हुआ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।