होम दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम नीतीश कुमार, कृषि कानूनों का किया समर्थन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 11, 2021 09:34 PM

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम नीतीश कुमार, कृषि कानूनों का किया समर्थन

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम नीतीश कुमार, कृषि कानूनों का किया समर्थन

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम नीतीश कुमार, कृषि कानूनों का किया समर्थन

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जनता दल युनाइटेड के नेता नीतीश ने इस मौके पर तीन कृषि कानूनों के समर्थन में कहा कि वह सरकार के साथ हैं और कानून किसानों के हित में हैं न कि उनके खिलाफ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आंदोलन खत्म करने के लिए किसानों के साथ बातचीत करने का सही रास्ता अपनाया है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी। मोदी से मिलने के बाद नीतीश ने कहा, 'कृषि कानूनों का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है और ये उनके खिलाफ नहीं हैं।'

'हम सरकार के साथ हैं'

कानून वापसी की मांग के साथ पिछले साल 26 नवंबर से ही विरोध कर रहे किसानों के बारे में सवाल पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, 'हम सरकार के साथ हैं और सरकार ने बातचीत करके सही रास्ते का विकल्प चुना है।' उन्होंने कहा कि वह जल्द ही समाधान निकाले जाने के प्रति आशान्वित हैं। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं और अपनी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी) पर गारंटी की मांग भी कर रहे हैं। इससे पहले, सरकार और किसानों के बीच 11 दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, मगर कोई हल नहीं निकला।

'बजट बहुत अच्छा है'
JDU को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा के सवाल पर नीतीश ने कहा, 'मंत्रिमंडल पर कोई चर्चा नहीं हुई है।' उन्होंने एक फरवरी को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट की भी सराहना की और कहा, 'कोविड महामारी के प्रभाव के बावजूद बजट बहुत अच्छा है। हम राज्य में भी एक अच्छा बजट लाएंगे।' JDU नेता ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास पर भी चर्चा की, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से बहुत सारे वादे किए गए। हालांकि उन्होंने चिराग पासवान के नेतृत्व वाली LJP पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जो पिछले साल से JDU पर बार-बार हमला कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)