होम आखिर क्यों चर्चा में है कैलाश रेंज, फिंगर एरिया में पीछे हट रही हैं भारत-चीन की सेना
आखिर क्यों चर्चा में है कैलाश रेंज, फिंगर एरिया में पीछे हट रही हैं भारत-चीन की सेना
नई दिल्ली। करीब 9 महीने के विवाद के बीच चीन की सेना अब फिंगर एरिया से पीछे हट रही है। चीनी सेना अब फिंगर एरिया 8 से और पूरब चली जाएगी। चीनी सेना अतिक्रमण करते हुए फिंगर 4 तक आ गई थी। लेकिन जब भारतीय फौज फिंगर तीन की ऊंचाइयों पर काबिज हो गई तो चीन के लिए मुश्किलें बढ़ गईं। करीब 9 दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्ष यथास्थिति में पहुंच जाएंगे। लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जमीन चीन के हवाले कर दी गई है। इन सबके बीच इस समय कैलाश रेंज चर्चा में है
क्या है कैलाश रेंज
कैलाश रेंज, चीनी में पिनयिन, गंगदिसी शान या वेड-गाइल्स रोमनाइजेशन कांग-ती-सू शान, तिब्बती गैंग टीज़, जिसे गंगादिस रेंज भी कहा जाता है। यह हिमालय के सबसे ऊंचे और सबसे ऊबड़-खाबड़ हिस्सों में से एक तिब्बत के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। कैलाश रेंज, उत्तर पश्चिम से लेकर दक्षिण पूर्व तक विस्तार है और यह लैंगक्वेन नदी या सतलज नदी के उत्तर में है। इसकी पूर्वी सीमा डैमकोग नदी है जो भारत में ब्रह्मपुत्र नदी या चीन में यारलुंग का स्रोत है। इन दोनों के मध्य मापम नाम की झील है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 4,557 मीटर है। इस ढील के उत्तर में माउंट कैलाश है जिसकी ऊंचाई करीब 6.714 मीटर है, तिब्बत में इसे गंग तिसे कहा जाता है जो कैलाश रेंज की सबसे ऊंची चोटी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।