होम आकाश चोपड़ा का दावा-साढ़े 3 दिन में खत्म हो जाएगा दूसरा टेस्ट, टॉस की अहमियत खत्म

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2021 08:29 PM

आकाश चोपड़ा का दावा-साढ़े 3 दिन में खत्म हो जाएगा दूसरा टेस्ट, टॉस की अहमियत खत्म

आकाश चोपड़ा का दावा-साढ़े 3 दिन में खत्म हो जाएगा दूसरा टेस्ट, टॉस की अहमियत खत्म

आकाश चोपड़ा का दावा-साढ़े 3 दिन में खत्म हो जाएगा दूसरा टेस्ट, टॉस की अहमियत खत्म

ई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद चेपॉक की पिच की आलोचना हुई थी. पहले दो दिनों तक चेन्नई की पिच बिलकुल फ्लैट रही जिसका फायदा गेंदबाजों को नहीं मिला. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और फिर भारत की टीम ये मुकाबला 227 रनों से हार गई. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट इसी मैदान पर शनिवार से होना है लेकिन इस बार चेपॉक की पिच बिलकुल अलग है. चेपॉक की पिच को देखकर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने तो यहां तक कह दिया है कि दूसरा टेस्ट साढ़े 3 दिन में खत्म हो सकता है.

आकाश चोपड़ा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि दूसरे टेस्ट मैच की पिच पहले दिन से ही स्पिनर्स की मददगार हो सकती है. साथ ही आकाश चोपड़ा ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में टॉस इतनी अहम भूमिका अदा नहीं करेगा. पहले दिन से ही चेपॉक की पिच में गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

साढ़े 3 दिन में खत्म हो जाएगा दूसरा टेस्ट!
चेन्नई की पिच को देखकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि 5 दिन का टेस्ट मैच साढ़े 3 से 4 दिन में खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा, 'चेन्नई की पिच स्पिनर्स की मददगार दिख रही है. ऐसा लग रहा है कि इस पिच पर टॉस की भूमिका ही खत्म कर दी गई है. अगर आप सोच रहे हैं कि टॉस जीतकर इस पिच पर 2.5 दिनों तक बल्लेबाजी कर लेंगे तो ऐसा नहीं होने वाला. आप ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि ये पिच वैसी नहीं दिख रही. ये टेस्ट मैच साढ़े 3 से 4 दिन में खत्म हो जाएगा.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)