होम रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, किसान यूनियन नए प्रस्ताव लाए तो सरकार बातचीत को तैयार
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, किसान यूनियन नए प्रस्ताव लाए तो सरकार बातचीत को तैयार
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि अगर किसान यूनियन कुछ नए प्रस्ताव लेकर आते हैं तो सरकार उनके साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। गोयल किसान संगठनों के साथ बातचीत करने वाली सरकार की टीम के सदस्य हैं। यहां प्रेस कांफ्रेंस में गोयल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की चिंताओं को लेकर गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी सरकार बातचीत के जरिये इस मामले को सुलझाने के लिए तैयार है। गोयल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि सरकार किसानों से सिर्फ एक फोन काल की दूर है, लेकिन किसी को बातचीत करने या आगे बढ़ने के लिए काल करनी होगी। अगर किसानों को कानूनों को लेकर कोई आपत्ति है तो बताएं सरकार उसे दूर करने के लिए तैयार है।" गोयल ने कहा कि कुछ मुद्दों पर किसानों को भ्रमित किया गया है। कुछ लोग किसानों के मन में संदेह पैदा करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान भ्रम में हैं और सरकार उनका भ्रम दूर करना चाहती है। सरकार ने किसानों के सामने प्रस्ताव पर प्रस्ताव रखे, लेकिन मीडिया में इसे तारीख पे तारीख कहा गया, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे प्रस्ताव पे प्रस्ताव कहा जाना चाहिए। गोयल ने एक बार फिर कहा कि नए कृषि कानूनों को किसानों की आय दोगुना करने के इरादे से लाया गया है। इसके किसानों को फायदा होने वाला है। किसानों को उनके लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।