होम किसानों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी करेंगे राजस्थान का दौरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 6, 2021 09:24 PM

किसानों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी करेंगे राजस्थान का दौरा

किसानों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी करेंगे राजस्थान का दौरा

किसानों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी करेंगे राजस्थान का दौरा

पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में भाग लेने कानूनों को रद्द करने की अपनी मांगों का समर्थन करने के लिए अगले सप्ताह राजस्थान जाएंगे. राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट किया कि किसानों के हितों के लिए लड़ने के लिए किसानों की आवाज उठाने के लिए सरकार पर तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए दबाव बनाने के लिहाज से राहुल गांधी 12 13 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे. इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने देश भर में किसानों के तीन घंटे 'चक्का जाम' कृषि कानूनों के खिलाफ समर्थन दिया.

आपको बता दें कि देशभर के कई हिस्सों में शनिवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने चक्का जाम किया. उत्तर प्रदेश उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चक्का जाम बुलाया गया था. इस दौरान सड़कों पर किसानों ने जाम लगाया तो कई जगह सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा. चक्का जाम को लेकर खास बात ये रही कि इस दौरान कोई किसान दिल्ली की ओर नहीं आया. दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा.

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को दो अक्टूबर तक का समय दिया है. इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे. हम किसी भी दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे.

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 2 माह से भी अधिक समय से गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने देशभर में अनाजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने को लेकर नया फॉर्मूला बताया है. इसे लेकर उन्होंने कहा कि एमएसपी के लिए केंद्र सरकार उनके पिता स्वर्गीय महेंद्र टिकैत के फॉर्मूले को लागू करे. एमएसपी को लेकर राकेश टिकैत ने जो फॉर्मूला बताया है उसके हिसाब से तीन क्विंटल गेहूं की कीमत एक तोले सोने के बराबर होनी चाहिए. फिलहाल, अगर बाजार की बात करें तो गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल है तो वहीं 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 48 हजार रुपये है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)