होम उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से तबाही, गंगा में बाढ़ की आशंका पर अलर्ट
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से तबाही, गंगा में बाढ़ की आशंका पर अलर्ट
कासगंज। गंगा नदी में बाढ़ आने की आशंका, बांधों की विशेष निगरानी, दो दिन में आ सकता है पानी डीएम ने सभी जिम्मेदार विभागों को किया सक्रिय, गंगा नदी से सटे इलाकों में निगरानी बढ़ी उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार की सुबह ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। कासगंज जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंगा नदी में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया है। विकास और सिंचाई विभाग की टीमें गंगा किनारे के इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। बांधों की विशेष निगरानी की जा रही है।
ग्लेशियर टूटने से उत्तराखंड में भारी तबाही होने की आशंका है। वहां डैम और कुछ प्रोजेक्ट को ध्वस्त करते हुए पानी हरिद्वार की ओर बढ़ गया है। हरिद्वार से पानी बिजनौर, नरौरा होते हुए गंगा नदी में पहुंचेगा। ऐसे में यहां बाढ़ की आशंका बढ़ी है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अलर्ट कर दिया है। संबंधित विभागों को विशेष रूप से निगरानी के निर्देश दिए हैं।
आपदा में जिनके अपने हुए हैं लापता वे यहां करें संपर्क, हेल्पलाइन नंबर 9557444486 जारी विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग की टीमों गंगा नदी के इलाकों में दौरा कर रही हैं। सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पानी धीमे-धीमे हरिद्वार तक पहुंच रहा है। ऐसे में आगामी दो दिनों में पानी कछला गंगा नदी में आने की संभावना है। पानी आने से पहले बांधों पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग की टीमें देख रही हैं कि कहीं कोई बांध कमजोर तो नहीं है। जिससे अभी से मरम्मत कराई जा सके।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।