होम प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में 4700 करोड़ रुपये की परियोजना देश को की समर्पित

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2021 09:09 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में 4700 करोड़ रुपये की परियोजना देश को की समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में 4700 करोड़ रुपये की परियोजना देश को की समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में 4700 करोड़ रुपये की परियोजना देश को की समर्पित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4700 करोड़ रुपये की परियोजना देश को समर्पित की है। रविवार को राज्य में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये से ज्यादा की चार महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने रसोई गैस से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यहां प्रधानमंत्री ने हल्दिया के रानीचक में गेल द्वारा निर्मित 348 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और फोर-लेन रोड ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।

इसके अलावा उन्होंने भारत पेट्रोलियम का एलपीजी आयात टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया। चुनाव से पहले बंगाल के लिए यह बड़ी 'चुनावी सौगात' मानी जा रही है। ये सभी परियोजनाएं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने यहां सबसे पहले बीपीसीएल द्वारा 1097.54 करोड़ रुपये की लागत से हल्दिया में निर्मित एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल का रिमोट से उद्घाटन किया।

इससे 1,000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बंगाल सहित पूर्वी राज्यों में जो लाखों नए एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं, उन्हें निरंतर एलपीजी की आपूर्ति करने के लिए इस एलपीजी टर्मिनल का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पिछले छह वर्षों से वह पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। इस परियोजना से पूर्वी भारत सहित देश के कई राज्यों को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इसके साथ हल्दिया रिफाइनरी में दूसरी कैटलिटिक डीवैक्सिंग यूनिट (लुब्रिकेंट बेस्ड ऑयल कारखाना) की आधारशिला रखीं। इसकी लागत करीब 1019 करोड़ रुपये आएगी और अप्रैल, 2023 तक इसका काम पूरा किया जाना है। इससे आयात घटने के साथ देश को 18.5 करोड़ डॉलर के विदेशी विनिमय की बचत होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने इन योजनाओं को देश को समर्पित करते हुए दावा किया कि इससे बंगाल के लोगों को रसोई गैस आपूर्ति में काफी मदद मिलेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)