होम चमोली ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तराखंड और उप्र में अलर्ट

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 7, 2021 09:11 PM

चमोली ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तराखंड और उप्र में अलर्ट

चमोली ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तराखंड और उप्र में अलर्ट

चमोली ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तराखंड और उप्र में अलर्ट

उत्तराखंड के चमोली जोशीमठ तपोवन क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने के बाद ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना का बांध टूटने के बाद बाढ़ के हालात पैदा हो गए, जिसके बाद चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया। हर की पौड़ी पर आज घाटों को खाली कराया गया जबकि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। लगातार हालातों पर नजर रखी जा रही है जबकि उत्तराखंड शासन के तमाम आला अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

रुद्रप्रयाग में सुबह से ही प्रशासन ने नदी किनारे की आबादी को खाली करवा दिया था, हालांकि शाम के 5ः30 बजे बाद भी बाढ़ का पानी रुद्रप्रयाग नहीं पहुंच पाया। सूत्रों की माने तो बाढ़ का जल स्तर सामान्य है और किसी भी तरीके से जन सामान्य को नुकसान पहुंचने की आशंका नहीं है।

एहतियात के तौर पर हालांकि रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के किनारे वाली आबादी को प्रशासन द्वारा खाली करवाया जा चुका है और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से चार शव बरामद हुए हैं पूरा प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। उधर टिहरी की जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि कि देवप्रयाग मुनी की रेती आदि क्षेत्रों में अलर्ट कर दिया गया है पुलिस प्रशासन लोगों को गंगा नदी के किनारे से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं

रैणी गांव मे गलेशियर आने से मोटर पुल बह जाने के कारण नीति घाटी के नौ से 10 गांवों का सडक संपर्क टूट गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रैणी मे आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि हमारी कोशिश रहेगी जो लोग फंस गए है उन तक जल्द से जल्द मदद पहुंचायी जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)