होम एक, दो नहीं, सात साल बाद खत्म होगा कोरोना का कहर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 6, 2021 09:16 PM

एक, दो नहीं, सात साल बाद खत्म होगा कोरोना का कहर

एक, दो नहीं, सात साल बाद खत्म होगा कोरोना का कहर

एक, दो नहीं, सात साल बाद खत्म होगा कोरोना का कहर

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत समेत दुनिया भर में जारी टीकाकरण अभियान के बीच महामारी को लेकर दहलाने वाली खबर आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, उसके हिसाब से कोरोना वायरस को खत्म होने में अभी सात साल का समय और लग सकता है।

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत समेत दुनिया भर में जारी टीकाकरण अभियान के बीच महामारी को लेकर दहलाने वाली खबर आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, उसके हिसाब से कोरोना वायरस को खत्म होने में अभी सात साल का समय और लग सकता है। ब्लूमबर्ग वैक्सीनेशन केलकुलेटर के मुताबिक वैश्विक हर्ड इम्यूनिटी के 75 फीसदी तक पहुंचने में इतना लंबा समय लगेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो प्रति दिन 40 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए अमेरिका की बात की जाए तो अभी तक अमेरिका की जनसंख्या के 8.7 फीसदी हिस्से को ही टीका लगा है। फिलहाल अमेरिका में रोजाना 13 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हालांकि धीरे-धीरे इस संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। टीकाकरण की गति के अनुसार अमेरिका दुनिया में छठे नंबर है। वहीं अमेरिका के लिए हर्ड इम्यूनिटी हासिल करने की भविष्यवाणी 2022 रखी गई है।

वहीं इस बीच, इजराइल में टीकाकरण की गति देखकर पूरी दुनिया सकते में है। इजराइल पहले ही अपनी कुल जनसंख्या के 58.5 फीसदी आबादी को टीका लगा चुका है और अगले दो महीने में उसके हर्ड इम्यूनिटी को छूने की संभावना है। इसके बाद अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में स्थित छोटा सा द्वीप सेशेल्स टीकाकरण के मामले में दूसरे नंबर पर है। वहां अब तक 38.6 फीसदी जनसंख्या को टीका लगाया जा चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)