होम कश्मीर में ताजा बर्फबारी, लोगों को ठंड से मिली राहत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2021 10:05 PM

कश्मीर में ताजा बर्फबारी, लोगों को ठंड से मिली राहत

कश्मीर में ताजा बर्फबारी, लोगों को ठंड से मिली राहत

कश्मीर में ताजा बर्फबारी, लोगों को ठंड से मिली राहत

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को बर्फबारी हुई जिसके बाद यहां न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार होने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी रात में ही शुरू हुई और कई इलाकों में अंतिम खबर आने तक भी यह जारी है। बर्फबारी की वजह से बुधवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ और कुछ उड़ानें तय समय पर रवाना नहीं हो पाईं। खराब मौसम की वजह से दृश्यता कम होने और रनवे पर बर्फ के जमा होने से यहां विमानों के परिचालन में बाधा पहुंची।

मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में करीब छह इंच तक बर्फबारी हुई। वहीं कुपवाड़ा में तीन इंच बर्फबारी हुई। केंद्र-शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत अन्य इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी की खबरें हैं। इससे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। मंगलवार रात घाटी में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि की वजह से लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली है।

श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय जबकि दक्षिणी कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही स्थानों पर सोमवार रात की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बारामूला जिले के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि सोमवार रात यहां शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। यह केंद्रशासित प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तक जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बर्फबारी या बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)