होम अमित शाह बोले, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ने पेश किया सर्वस्पर्शी बजट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2021 09:32 PM

अमित शाह बोले, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ने पेश किया सर्वस्पर्शी बजट

अमित शाह बोले, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ने पेश किया सर्वस्पर्शी बजट

अमित शाह बोले, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ने पेश किया सर्वस्पर्शी बजट

 गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निर्मला सीतारमण जी ने एक सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है। यह आत्मनिर्भर भारत, पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, किसानों की आय दोगुना करने के संकल्प का मार्ग प्रशस्त करता है। शाह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह बजट भारत को वैश्विक परिदृश्य में मजबूती से उभारने में सहायक होगा और भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा।

हिंदी में किए गए कई ट्वीट में शाह ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच पीएम के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ने सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है। गृह मंत्री ने कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये देने के लिए पीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'वैक्सीन के लिए इतनी बड़ी धनराशि का आवंटन यह बताता है कि पीएम देश को कोरोना फ्री बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। इसके लिए मैं मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।'

छोटी सिंचाई परियोजनाओं को मिलने वाले फंड को भी दोगुना किया गया

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले दिन से ही किसानों के कल्याण के लिए समर्पित हैं और उनकी आय दोगुना करने के लिए कई प्रयास किए हैं। सरकार किसानों को लागत से डेढ़ गुना मूल्य दिलाने के लिए भी हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार ने देश के किसानों को आसान कर्ज दिलाने के लिए इस वर्ष के बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इतना ही नहीं छोटी सिंचाई परियोजनाओं को मिलने वाले फंड को भी दोगुना किया गया है। देश में पांच एग्रीकल्चर हब बनाए जाएंगे जो इस क्षेत्र को बढ़ावा देने का काम करेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि इस वर्ष एमएसपी पर धान की दोगुनी खरीद की गई है, जिससे देश के डेढ़ करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। सरकार का यह कदम प्रधानमंत्री द्वारा एमएसपी पर किए जा रहे वादे को परिलक्षित करता है।

बजट में जन कल्याण के अनेकों प्रविधान

शाह ने कहा कि कोरोना के कारण आई मंदी और आर्थिक कठिनाई के बावजूद इस आत्मनिर्भर भारत बजट में समाज के सभी वर्गो के लिए कुछ न कुछ है। उत्तर के लद्दाख से लेकर दक्षिण के तमिलनाडु और पूर्व के असम के लिए विशेष प्रविधान किए गए हैं। देश की जनता पर बिना कोई अतिरिक्त कर लगाए इस बजट में जन कल्याण के अनेकों प्रविधान करके मोदी सरकार ने न्यू इंडिया में सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास को आगे बढ़ाने का काम किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)