होम BJP MLA धीरज ओझा ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 6 करोड़ का दान
BJP MLA धीरज ओझा ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 6 करोड़ का दान
नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आह्वान पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में क्षेत्र के आचार्य राम चन्द्र शुक्ल स्मारक विधि महाविद्यालय में विभाग प्रचारक परितोष की गरिमामयी उपस्थिति में आहूत निधि संग्रह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्तों ने प्रतिभाग कर लगभग 6 करोड़ रुपये का संग्रह समर्पण प्रदान किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आस्था का प्रतीक है जो प्रत्येक भारतीय के रग रग में बसे है. हम सब के लिए ये अत्यंत गर्व का विषय है कि आज हम इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बन रहे है।
देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा से आज राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक भारतीय जाति धर्म से ऊपर उठ कर अपनी सामर्थ्य अनुरूप सहयोग प्रदान कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।