होम CM अमरिंदर का आरोप: बजट में पंजाब के साथ हुआ सौतेला व्यवहार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2021 09:21 PM

CM अमरिंदर का आरोप: बजट में पंजाब के साथ हुआ सौतेला व्यवहार

CM अमरिंदर का आरोप: बजट में पंजाब के साथ हुआ सौतेला व्यवहार

CM अमरिंदर का आरोप: बजट में पंजाब के साथ हुआ सौतेला व्यवहार

नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि बजट में राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब ही नहीं समूचे उत्तर भारतीय राज्यों की उपेक्षा की गई है. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव है वहां पर विशेष ध्यान दिया गया है. कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि सीमा विवाद के बावजूद रक्षा क्षेत्र को भी पर्याप्त बजट नहीं मुहैया कराया गया है.

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय बजट की आलोचना की
इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा था कि इसमें कृषि क्षेत्र में फैली अशांति, बेरोजगारी और मध्य वर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021-22 का बजट पेश किया.

बजट में कृषि क्षेत्र की अशांति पर कुछ नहीं कहा गयाबादल ने सिलसिलेवार ट्वीट में दावा किया कि बजट में 'समूचे उत्तर भारत'की उपेक्षा की गयी. बादल ने एक ट्वीट में कहा, 'बजट में कृषि क्षेत्र की अशांति पर कुछ नहीं कहा गया. राजग द्वारा शुरू संकट का समाधान नहीं किया गया. एमएसपी पर भी इसमें कुछ नहीं कहा गया.'

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान पिछले कई हफ्ते से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

बेराजगारी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं
बादल ने कहा कि बजट में बेरोजगारी पर भी कुछ नहीं कहा गया. बादल ने आरोप लगाया, 'महामारी की स्थिति से सही से नहीं निपट पाने के कारण बेराजगारी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन इस मुद्दे पर बजट में कुछ नहीं कहा गया. मध्य वर्ग की दिक्कतों के समाधान के लिए भी कुछ उपाय नहीं किए गए हैं.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)