होम विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2021 09:10 PM

विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान

विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान

विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली की कप्तान के रूप में भारतीय टीम में वापसी हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद देश वापस लौटने के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी. इसके बाद से ही टेस्ट में भी कोहली को हटाकर रहाणे को कप्तान बनाने की आवाजें उठने लगी थीं. इससे पहले टी20 और वनडे में भी इस तरह की मांग हो चुकी हैं. कप्तानी के मामले में कोहली के सबसे बड़े आलोचकों में से एक पूर्व दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर ने चौंकाते हुए विराट की कप्तानी का बचाव किया है.

अक्सर इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर गौतम गंभीर सवाल उठाते रहे हैं. IPL 2020 में भी विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक बार फिर खिताब नहीं जीत पाई थी. इसके बाद गंभीर ने सवाल खड़े किए थे कि बिना खिताब के कैसे कोहली का कप्तान बनाए रखा जा सकता है.

टेस्ट-वनडे में कप्तानी पर कोई सवाल नहीं

अब टेस्ट क्रिकेट में भी कोहली की कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच गंभीर ने ही उनका बचाव किया है. गंभीर ने टेस्ट और वनडे में कोहली की कप्तानी बेहतरीन रही है. कोहली की कप्तानी पर अपने रुख को स्पष्ट करते हुए गंभीर ने कहा कि उनकी टी20 कप्तानी में समस्या है. स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘गेम प्लान’ में बात करते हुए गंभीर ने कहा,

"मैंने बार-बार कहा है कि विराट कोहली लीडर हैं, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह पूरी टीम की तरह खुश होंगे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छा किया है. मैंने हमेशा टी20 में उनकी कप्तानी पर सवाल उठाया है. कभी भी उनके 50 ओवर प्रारूप या टेस्ट मैच की कप्तानी पर सवालिया निशान नहीं लगा है."

गंभीर ने कहा कि कोहली की कप्तानी में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है और आगे भी ऐसा रहेगा. उन्होंने कहा, "भारत ने उनके नेतृत्व में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर लाल गेंद के क्रिकेट में और मुझे यकीन है कि उनकी कप्तानी में टेस्ट मैचों में भारत इसी तरह आगे भी बढ़ता रहेगा.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)