होम आम बजट को कांग्रेस नेता ने बताया गरीब विरोधी, कहा- जनता को छलने का किया गया काम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2021 09:15 PM

आम बजट को कांग्रेस नेता ने बताया गरीब विरोधी, कहा- जनता को छलने का किया गया काम

आम बजट को कांग्रेस नेता ने बताया गरीब विरोधी, कहा- जनता को छलने का किया गया काम

आम बजट को कांग्रेस नेता ने बताया गरीब विरोधी, कहा- जनता को छलने का किया गया काम

पटना: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2020-21 पेश किया. बजट पेश करने के बाद से विवाद जारी है. विपक्ष की पार्टियां बजट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रही हैं. इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आम बजट को को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि पहले भी केंद्र की सरकार ने वादा कर जनता को धोखा दिया है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है.

जनता को छलने का किया काम

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल बड़े-बड़े पूंजीपतियों की मदद करती है और जनता को छलती है. उन्होंने केंद्र सरकार पर बजट में चुनावी राज्यों का भी खास ख्याल रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र का यह बजट एक चुनावी बजट है जो बंगाल, तमिलनाडु, असम में चुनावी फायदे के लिए लोक लुभावन वादा कर रही है.

 

तेजस्वी ने बजट को बताया सेल बजट

 

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आम बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक सेल बजट है. यानी, केंद्र सरकार किन कंपनियों को निजी हाथों में देने जा रही है, यह उसकी जानकारी मात्र है. उन्होंने कहा कि पहले ही तरह-तरह के संस्थानों को बेचा गया और अब क्या बिक रहा है, इस बजट में उसकी जानकारी दी गयी है. भाजपा सरकार देश की संपत्ति को बेचने की में तैयारी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)