होम केंद्रीय बजट को लेकर बोले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, कहा- ये सुस्त अर्थव्यस्था को गति दे सकता है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2021 08:56 PM

केंद्रीय बजट को लेकर बोले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, कहा- ये सुस्त अर्थव्यस्था को गति दे सकता है

केंद्रीय बजट को लेकर बोले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, कहा- ये सुस्त अर्थव्यस्था को गति दे सकता है

केंद्रीय बजट को लेकर बोले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, कहा- ये सुस्त अर्थव्यस्था को गति दे सकता है

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2021-22 के लिए पेश बजट में अर्थव्यवस्था का पुनरुत्थान करने की क्षमता है.

बजट अर्थव्यवस्था के लिए ''गतिवर्धक'' का काम करेगाः
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि बजट कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था के लिए ''गतिवर्धक'' का काम करेगा. उन्होंने कहा कि महामारी के बीच इससे बेहतर बजट की उम्मीद करना असंभव है. येदियुरप्पा ने इस बजट को गरीब और मध्यमवर्ग के अनुरूप बताया.

टीकाकरण अभियान के लिए बजट में घोषणा स्वागतयोग्यः
राज्य के वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने आर्थिक पुनरुत्थान और वैश्विक महामारी को रोकने के लिए आवश्यक रणनीतियों की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रुपए आवंटित किया जाना स्वागतयोग्य है.

मकानों के निर्माण के लिए कर में कटौती से मध्यमवर्ग को लाभः
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि बजट ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकांक्षा के अनुरूप 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का मंच मुहैया कराया है. उन्होंने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए 16.50 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि किफायती मकानों के निर्माण के लिए कर में कटौती संबंधी घोषणा से मध्यमवर्ग को लाभ मिलेगा.

बेंगलुरु मेट्रो परियोजना के लिए घोषणा कर्नाटक के लिए सबसे बड़ा तोहफाः

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)