होम PM मोदी- उभरती हुई नई विश्व व्यवस्था में भारत दे सकता है बड़ा योगदान
PM मोदी- उभरती हुई नई विश्व व्यवस्था में भारत दे सकता है बड़ा योगदान
नई दिल्ली। बजट 2021 पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को All Party Meeting की। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस मीटिंग में पीएम मोदी देश में शुरू किए गए महाटीकाकरण अभियान को लेकर लगभग सभी दलों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा विश्व परिदृश्य में भारत बड़ा योगदान दे सकता है। इससे विकास होगा और गरीबों को लाभ पहुंचेगा। इससे सरकार को श्रेय का सवाल नहीं है, बल्कि देश को कामयाबी मिलेगी। सभी दलों को इसमें योगदान देने का आह्वान करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार इसे लेकर सभी विषयों पर चर्चा को तैयार है।
जोशी ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के बाद, एक नई विश्व व्यवस्था आकार लेने वाली है और उभरती हुई नई विश्व व्यवस्था में भारत एक बड़ी भूमिका निभाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक हुई, लगभग सब पार्टियों ने बैठक में हिस्सा लिया। विपक्ष ने मांग की है कि लोकसभा में बिल के अलावा चर्चा हो और सरकार इसके लिए सहमत है। विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग की है इसके लिए भी हम सहमत हैं।
कामकाज को सुचारु करने के लिए संसद के हर सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक का आयोजन होता है। हालांकि, इस बार यह 29 जनवरी को सत्र शुरू होने के 1 दिन बाद की गई है। आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 15 फरवरी को खत्म होगा और दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा। इस दौरान दो शिफ्ट संसद की कार्यवाही आयोजित होगी। सुबह में राज्यसभा और शाम को लोकसभा में कार्यवाही का आयोजन होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।