होम हिसार पंचायत में ग्रामीणों का बड़ा फैसला,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2021 08:47 PM

हिसार पंचायत में ग्रामीणों का बड़ा फैसला,

हिसार पंचायत में ग्रामीणों का बड़ा फैसला,

हिसार पंचायत में ग्रामीणों का बड़ा फैसला,

गांव संदलाना के ग्रामीणों द्वारा पहले से टिकरी बॉर्डर के लाइट पीलर 101 व 102 पर टेंट लगाकर लगातार धरना दिया जा रहा है।

हिसार। शनिवार को जिले के गांव संदलाना में किसान आंदोलन को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामिणों ने किसान आंदोलन को और जोर-शोर से जारी रखने का फैसला लिया। गांव संदलाना के ग्रामीणों द्वारा पहले से टिकरी बॉर्डर के लाइट पीलर 101 व 102 पर टेंट लगाकर लगातार धरना दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार से सरकार ने किसानों के आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रची है उसे देखते हुए किसान आंदोलन को जब तक सरकार तीन कृषि कानून वापिस नहीं लेती तब तक और अधिक मजबूती व जोर-शोर से जारी रखने के लिए संदलाना के ग्रामीणों ने कमर कस ली है।

राजेश संदलाना ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा टिकरी बॉर्डर पर गांव की ओर से टेंट लगाकर स्थाई धरना दिया जा रहा है जिसमें पूरे गांव की 36 बिरादरी के परिवारों की भागीदारी है। धरने के दौरान खाने-पीने व अन्य व्यवस्थाओं की व्यवस्था भी ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। इसके अलावा यदि आंदोलन के दौरान किसी का भी कोई नुकसान जैसे ट्रेक्टर या वाहन इत्यादि का होता है तो उसकी भरपाई गांव द्वारा सांझे रूप से की जाएगी।

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने षडय़ंत्र रच कर किसानों के आंदोलन को कमजोर करना चाहा लेकिन अब पूरे देश का किसान दोगुने जोश से आंदोलन में शरीक होगा और तानाशाही सरकार को तीन काले कृषि कानून वापिस लेने पर मजबूर कर देगा। गांव संदलाना के ग्रामीणों ने इससे पूर्व भी आंदोलन के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये का चंदा गांव की ओर से एकत्रित करके दिया था वहीं टिकरी बॉर्डर पर भी गांव के किसान लगातार उनके धरने पर पहुंच रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)