होम राहुल गांधी का एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला
राहुल गांधी का एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला
नई दिल्लीः किसान आंदोलन को लेकर सारी विपक्षी पार्टियों के नेता इन दिनों मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को केंद्र सरकार पर महला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिसके चलते आंदोलन कारियों को पीटा जा रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को भी गलत ठहराया है।
प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए यह सब बातें कही हैं। राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को पीटने की कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं और कहा कि मोदी सरकार का ट्रेडमार्क- अमानवीय अत्याचार! राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी का कहना था कि किसानों के आंदोलन के साथ क्या चल रहा है, आप जानते हैं, किसानों को पीटा जा रहा है, उनको डराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि क्या चल रहा है। राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों के बारे में भी बताया। पहला कानून मंडी व्यवस्था को खत्म कर देगा, दूसरा कानून कृषि व्यवस्था को खत्म कर देगा। इससे सबसे बड़े उद्योगपति जितना भी अनाज जमा करना चाहते हैं कर सकते हैं। इससे किसान अपनी उपज को लेकर मोलभाव नहीं कर सकता है।
राहुल गांधी ने कहा कि तीसरा कानून ये है कि किसान इन मामलों को कोर्ट नहीं ले जा सकता। ये पूरी तरह से क्रिमिनल एक्ट है। इसको वापस लिया जाना चाहिए। हम चाहते हैं कि किसानों के साथ बातचीत कर इसका समाधान निकाला जाए। कांग्रेस नेता ने किसानों से कहा कि आप एक इंच भी पीछे मत हटिये, हम आपके साथ हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।