होम सीएम योगी ने अनाज भंडारण के लिए जगह की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2021 08:09 PM

सीएम योगी ने अनाज भंडारण के लिए जगह की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

सीएम योगी ने अनाज भंडारण के लिए जगह की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

सीएम योगी ने अनाज भंडारण के लिए जगह की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द 50 लाख टन क्षमता की मॉडल भंडारण सुविधाओं की स्थापना के लिए जगह और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करें. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को ये जानकारी दी. केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने 29 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में किसानों से बेहतर खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य में भंडारण क्षमता बढ़ाने का अनुरोध किया था. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार भी बैठक में उपस्थित थे.

 

सीएम ने की सराहना
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, ''मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकार की मंडियों और अन्य बुनियादी ढांचे से जल्द से जल्द 50 लाख टन मॉडल भंडारण सुविधाओं की स्थापना के लिए जगह की व्यवस्था करें.'' मुख्यमंत्री ने एफसीआई और राज्य सरकार के अधिकारियों की कोविड -19 महामारी के बीच धान और गेहूं की रिकॉर्ड खरीद करने के प्रयासों की सराहना की.

 

इस बात पर दिया जोर
सचिव ने एफसीआई के क्षेत्रीय कार्यालय का भी दौरा किया और राज्य सरकार, खरीद एजेंसियों, केंद्रीय भंडारण निगम और उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के अधिकारियों के साथ राज्य में खाद्यान्नों की खरीद और वितरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. पांडेय ने कहा कि राज्य में 12 लाख से अधिक किसानों से लगभग 63 लाख टन धान की खरीद की गई है. चावल खरीद और बिलिंग प्रणाली के डिजिटलीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसके कारण सभी खरीद एजेंसियों को भारी बचत हुई है और नकदी प्रवाह बढ़ा है. उन्होंने किसानों से खरीद से लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अंतिम लाभार्थियों तक इसके वितरण की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला में प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)