होम बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे का जलवा, पांच-पांच किलोमीटर के गांव भी सड़कों से जुड़ेंगे
बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे का जलवा, पांच-पांच किलोमीटर के गांव भी सड़कों से जुड़ेंगे
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बुंदेलियो कें लिये विकास के मामले में मील का पथ्थर साबित होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बुंदेलियों संग इससे जुड़े जिलों के लिए भी फायदे मंद साबित होगा, क्योंकि प्रदेश सरकार इन जिलों के गांवों तक भी पक्की सड़क का तोहफा देने जा रही है। बुंदेलखंड के पांच जिलों बांदा, हमीरपुर, जालौन, महोबा, चित्रकूट, जालौन संग औरैया और इटावा (सात जिलों) से होकर बनने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सिर्फ लंबे रूट वाले यात्रियों के लिए ही लाभकारी ही नहीं साबित होगा, बल्कि योजना में शामिल सभी सातों जिलों के दो सौ से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए राह भी आसान करेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ पांच किलोमीटर दायरे में आने वाले ये गांव एक्सप्रेस-वे तक पक्की सड़क से जोड़ दिए जाएंगे। इस बाबत उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी से इस बाबत के प्रस्ताव भी मांगे हैं, ताकि इन गांवों के लोग भी अपने गांव से पक्की सड़क से होकर एक्सप्रेस-वे तक आ सकें।
इस नई योजना से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में शामिल बुंदेलखंड के पांच जनपदों सहित सभी सातों जिलों के दो सौ से भी ज्यादा गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इसमें बुंदेलखंड के डेढ़ सैकड़ा से ज्यादा गांव भी शामिल हैं। एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) करा रहा है। इसमें शामिल सातों जिलों में तेजी से काम चल रहा है। अगले वर्ष के अंत तक इसके पूरा होने के आसार हैं। एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई छह लेन (110 मीटर) है। यूपीडा ने इस सड़क के लिए 3632 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन खरीदी और अधिगृहीत की है।
राहगीरों और पशुओं के लिए अलग राह
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे छह लेन का होगा, लेकिन फिलहाल पक्की सड़क सिर्फ चार लेन की होगी। इनकी चौड़ाई 110 मीटर होगी। दो लेन बाद में विस्तारित किए जाएंगे। पैदल चलने वाले राहगीरों और पशुओं के लिए अंडरपास भी बनाया जाएगा। पूरे एक्सप्रेस-वे में चार रेलवे ओवरब्रिज, 11 बड़े पुल (दीर्घ सेतु), छह टोल प्लाजा, सात रैंप प्लाजा, 266 छोटे पुल (लघु सेतु) और 18 फ्लाई ओवर भी बनाए जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।