होम वर्ल्ड टूर फाइनल्स :वर्ल्ड टूर फाइनल में सिंधू की एकमात्र जीत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2021 09:43 PM

वर्ल्ड टूर फाइनल्स :वर्ल्ड टूर फाइनल में सिंधू की एकमात्र जीत

वर्ल्ड टूर फाइनल्स :वर्ल्ड टूर फाइनल में सिंधू की एकमात्र जीत

वर्ल्ड टूर फाइनल्स :वर्ल्ड टूर फाइनल में सिंधू की एकमात्र जीत

बैंकॉक : भारत (India) के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (Kidambi Shrikanth) का वल्र्ड टूर फाइनल्स (World Tour Finals) अभियान टूर्नामेंट में तीनों मैच हारने के बाद निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने एकमात्र साथ टूर्नामेंट के अलविदा कहा।

श्रीकांत को शुक्रवार को यहां थाईलैंड के एंगस एनजी का लोंग के खिलाफ हार मिली जबकि सिंधू ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-18, 21-15 से हराया। सिंधू को इससे पहले दो मैचों में लगातार हार मिली थी और वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं।

सिंधू के अलावा इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले श्रीकांत को ग्रुप-बी के मैच में जो एक घंटे से अधिक समय तक चले मैच में हांगकांग के अंगस नग का लोंग के हाथों 21-12, 18-21, 19-21 से हार मिली।

पिछले दो मैचों में, श्रीकांत दोनों ही मुकाबलों में प्रभावशाली रहे क्योंकि उन्होंने डेनमार्क के एंडर्स एंटोसेन और चीनी ताइपे के वांग त्जु वी के खिलाफ पहला गेम जीत लिया लेकिन वह मैच जीतने में सफल नहीं हो सके।

पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 श्रीकांत लगातार तीन हार के बाद ग्रुप बी में अंतिम स्थान पर रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)