होम भाजपा के न्यौते के बाद भी नही पहुंचे चिराग, क्या जेडीयू का विरोध कर गया काम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2021 08:05 PM

भाजपा के न्यौते के बाद भी नही पहुंचे चिराग, क्या जेडीयू का विरोध कर गया काम

भाजपा के न्यौते के बाद भी नही पहुंचे चिराग, क्या जेडीयू का विरोध कर गया काम

भाजपा के न्यौते के बाद भी नही पहुंचे चिराग, क्या जेडीयू का विरोध कर गया काम

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान को संसद के बजट सत्र के लिए एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया था। लेकिन, वो शामिल नहीं हुए। दरअसल, चिराग को बुलाने का जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने विरोध किया है। जिसके बाद ऐसी संभावना है कि बीजेपी ने उन्हें आने से मना कर दिया। हालाकिं, लोजपा सूत्रों ने पहले हीं बताया था कि पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाएगें। इससे पहले भी लोजपा प्रमुख पहले एनडीए द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे।

संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों की बैठक के लिए चिराग पासवान को आमंत्रित किया था। इससे ये स्पष्ट हुआ था कि बिहार चुनाव के दौरान उपजे तनाव के बावजूद भी एलजेपी बिहार गठबंधन से बाहर चलने के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्य बने हुए हैं। जेडीयू के प्रवक्ता के सी त्यागी ने एलजेपी को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो चिराग पासवान की पार्टी को एनडीए का हिस्सा नहीं मानते हैं।

लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में राज्य में राजग से अलग होकर अकेले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी का पासवान को गठबंधन की बैठक के लिए आमंत्रित करना महत्व रखता है। लोजपा बिहार चुनाव में केवल एक सीट जीत पाई थी, लेकिन उसने जद(यू) को काफी नुकसान पहुंचाया था। जद(यू) की सीटों की संख्या 71 से गिरकर 43 रह गई थी, जिसके कारण कुमार की पार्टी ने पासवान की आलोचना की थी और इसके कुछ नेताओं ने सवाल किए थे कि क्या पासवान को केंद्र में राजग का अब भी हिस्सा बनाए रखना चाहिए।

जेडीयू के प्रवक्ता त्यागी ने कहा, " चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि बिहार में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहा है और इसमें वीआईपी और एचएएम शामिल हैं। इसलिए, हम लोजपा को एनडीए का हिस्सा नहीं मानते हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)