होम अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने सरकार के रुख पर जताई कड़ी नाराजगी
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने सरकार के रुख पर जताई कड़ी नाराजगी
मुरादाबाद। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर सरकार के रुख को लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। शुक्रवार को इसी आंदोलन को लेकर ठाकुरद्वारा के रामूवाला गनेश गांव स्थित अभाकिमस केम्प कार्यालय पर किसानों ने सभा का आयोजन कर सरकार के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई और तीनों कृषि कानूनो को वापस लेने और किसान आंदोलन को बदनाम करने वाले दीप संधू व उनके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक में नए कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रहे किसानों के साथ गणतंत्र दिवस पर हुई घटना के विरोध मे रामू वाला गनेश गांव में विशाल सभा का आयोजन किया गया।
जिसमे मौजूद अभाकिमस के पुरुष व महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किसानों पर किए गए हमले और आंदोलन को विफल करने की साजिश का पर्दाफाश करने की मांग करते हुए आंदोलन को विफल करने का प्रयास करने वाले दीप संधू और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की । प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रीतम सिंह रमेश सिंह नरेश सिंह रेनु, राखी सरोज देवी उषा देवी राजबाला देवी पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।