होम नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अजित सिंह को हराकर की बड़ी गलती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2021 09:22 PM

नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अजित सिंह को हराकर की बड़ी गलती

नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अजित सिंह को हराकर की बड़ी गलती

नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अजित सिंह को हराकर की बड़ी गलती

किसान आंदोलन अब नए कलेवर में सामने नजर आने लगा है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात गाजीपुर बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद उत्तरप्रदेश में भी किसानों ने राकेश टिकेत के समर्थन में हुंकार भरी है। राकेश टिकेत के बड़े भाई नरेश टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में चौधरी अजित सिंह को हराना सबसे बड़ी भूल थी।नरेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी किसान आंदोलन को कुचलने के लिये जिस तरह के हथकंडे अपना रही है उससे किसान देश भर में आहत है। हालांकि इस महापंचायत में समर्थन देने के लिये सभी राजनीतिक दलों में होड़ मची रही। माना जा रहा है कि इस महापंचायत में लगभग बीस हजार किसान जमा हुए। जो नरेश टिकैत को समर्थन और राकेश टिकैत के आवाज को बुलंद करने के लिये दिल्ली कूच करने का भी ऐलान किया। वहीं महापंचायत में कोई फैसला आज नहीं हो सका।मालूम हो कि किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने के लिये मोदी सरकार ने भरसक प्रयास किये,लेकिन सारे हथकंडे विफल रहें। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत को समर्थन जारी रहेगा। इस अवसर पर जयंत और नरेश गले मिलते देखे गए। उन्होंने संकेत दिया कि यह आंदोलन तब तक जारपी रहेगा जब तक कानून वापस नहीं हो जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)