होम बिहार के जातीय समीकरण पर JDU की नजर
बिहार के जातीय समीकरण पर JDU की नजर
पटना. विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद बिहार में जेडीयू सांगठनिक ढांचे में लगातार बदलाव करती जा रही है. विधानसभा में प्रदर्शन से सबक लेकर वह लोकसभा स्तर पर अपनी ठोस जमीन तैयार कर रही है. इी को लेकर अब जेडीयू ने 39 लोकसभा क्षेत्र के प्रभारियों का मनोनयन किया है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर किए गए मनोनयन में जातीय समीकरणों को पूरी तरह से साधा गया है. जो लिस्ट जारी की गई उसमें विधानसभा और जिला स्तर पर जातीय बाहुल्य आबादी को विशेष ध्यान में रखा गया है.
जदयू प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार दीपक पटेल को वाल्मीकिनगर, राजकिशोर ठाकुर को प.चंपारण, अशोक ओझा को पूर्वी चंपारण, विनय कुशवाहा को शिवहर, विपिन कुमार सिंह को सीतामढ़ी, शिवनंदन सिंह को मधुबनी, अंजीत चौधरी को झंझारपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके साथ ही मोदीउद्दीन राइन को सुपौल, अविनाश कुमार को अररिया, पवन मिश्रा को किशनगंज, जीतेंद्र यादव को कटिहार, प्रहलाद सरकार को पूर्णिया, अमर कुमार चौधरी को मधेपुरा, विमल कुमार को दरभंगा, सत्य प्रकाश यादव को मुजफ्फरपुर, प्रदीप सिंह को वैशाली, चंद्रकेतु सिंह को गोपालगंज, राम नारायण पटेल को सीवान, नंदकिशोर सिंह को महाराजगंज, अरविंद राय को सारण, दुर्गेश राय को हाजीपुर, सुनील भारती को उजियारपुर, रॉबीन कुमार सिंह को समस्तीपुर, अंजनी कुमार सिंह को बेगूसराय, रामविनय सिंह को खगडिय़ा की कमान सौंपी गई.जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश के सभी 39 जिलों में नियुक्त किए गए लोकसभा के प्रभारियों को संगठन को और मजबूत करने से लेकर बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा की तैयारी में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए हैं. इस पूरी कवायद का मकसद साफ है कि जेडीयू पूरी मजबूती से अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए तैयार हो रही है. इस बार पार्टी समय से पहले अपने संगठन को पूरी तरह से मजबूत बनाना चाहती है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।