होम चिदंबरम ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- आर्थिक समीक्षा का मकसद स्पष्ट नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2021 09:19 PM

चिदंबरम ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- आर्थिक समीक्षा का मकसद स्पष्ट नहीं

चिदंबरम ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- आर्थिक समीक्षा का मकसद स्पष्ट नहीं

चिदंबरम ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- आर्थिक समीक्षा का मकसद स्पष्ट नहीं

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार की ओर आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि इसका मकसद स्पष्ट नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ''सरकार ने यह सबसे अच्छा निर्णय लिया कि आर्थिक समीक्षा की छपाई नहीं करने का फैसला किया। जबकि आर्थिक समीक्षा लोगों को अर्थव्यवस्था की स्थिति और आने वाले साल के पहलुओं के बारे में साधारण भाषा में समझाने का एक माध्यम है।'' उन्होंने कहा, ''ऐसा लगता है कि अब आर्थिक समीक्षा का मकसद दूसरा हो गया है, हालांकि यह मकसद स्पष्ट नहीं हैं।''

गौरतलब है कि आम बजट से पहले शुक्रवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक भारत की आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी और कोविड-19 महामारी के चलते आर्थिक संकुचन के बाद वी आकार (गोता खाने के तीव्र वृद्ध) का सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, 31 मार्च 2021 को खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में रिकॉर्ड 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)