होम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अन्ना हजारे ने बदला फैसला, अब नहीं करेंगे अनशन
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अन्ना हजारे ने बदला फैसला, अब नहीं करेंगे अनशन
नई दिल्ली. समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) अब कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ अनशन नहीं करेंगे. अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है. अन्ना हजारे के कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कृषि मंत्रालय, नीति आयोग और अन्ना हजारे द्वारा अनुशंसित कुछ सदस्यों वाली एक समिति किसानों से संबंधित मांगों को लागू करने/ पूरा करने के लिए अगले 6 महीनों में एक प्रस्ताव बनाएगी. कैलाश चौधरी और देवेंद्र फडणवीस ने आज अन्ना हजारे से आंदोलन ना करने की विनती की, जिसे अन्ना ने स्वीकार कर लिया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।