होम पुलवामा में शुरू हुआ दूसरा एनकाउंटर

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 29, 2021 09:09 PM

पुलवामा में शुरू हुआ दूसरा एनकाउंटर

पुलवामा में शुरू हुआ दूसरा एनकाउंटर

पुलवामा में शुरू हुआ दूसरा एनकाउंटर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेलहर ककपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि इसमें दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. पुलवामा में आज ये दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में आज हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए थे.

 

दिन में हुए एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर
शुक्रवार को दिन में पुलवामा के त्राल इलाके के मंडूरा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मजाहिदीन के तीन आतंकियों को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने त्राल इलाके के मंडूरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था.

 

कश्मीर के आईजी ने कहा, "बीते रोज़ अवंतिपोरा पुलिस को मंडूरी गांव में आंतकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी की. आतंकियों ने जब सरेंडर करने की अपील को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया. तीन आतंकी मारे गए. वे हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे."

 

पाकिस्तानी कमांडर के संपर्क में था आतंकी
आईजी ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तान के टॉप आतंकी कमांडर के संपर्क में था. सेलफोन के डेटा की जांच के बाद इस बात का पता चला कि आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है. उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल के अलावा तमाम डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है. वक्त आने पर इन्हें कोर्ट के सामने रखा जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)