होम जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने राकेश टिकैत को बताया सच्चा देशभक्त

Alert Star Digital Team Jan 29, 2021 08:51 PM

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने राकेश टिकैत को बताया सच्चा देशभक्त

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने राकेश टिकैत को बताया सच्चा देशभक्त

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने राकेश टिकैत को बताया सच्चा देशभक्त

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने किसान नेता राकेश टिकैत को 'सच्चा देशभक्त' बताया और शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के हितों की बात की है. दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा को लेकर टिकैत और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

राकेश टिकैत ने हमेशा किसान हितों पर की बातः
दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा कि वह देश के महान किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के पुत्र हैं. उन्हें राष्ट्रविरोधी कहना गलत है. दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के हितों की बात की है. अगर सरकार को कार्रवाई करनी है, तो उसे (गुरनाम सिंह) चढूनी जैसे लोगों को पकड़ना चाहिए, जिन्होंने लोगों को भड़काया. लेकिन राकेश टिकैत और किसान सच्चे देशभक्त हैं. हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा पर राज्य के विपक्षी दलों और किसानों की ओर दबाव है कि वह भगवा दल से अपने संबंध तोड़ लें और कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों का समर्थन करे.

विधायक पद से दिया इस्तीफाः
इस बीच, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह टिकैत और अन्य किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शनिवार को गाजीपुर में प्रदर्शन स्थल पर जाएंगे. उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा से अधिक किसानों को गाजीपुर, टीकरी और सिंघू में प्रदर्शन स्थलों में जुटना चाहिए.

आंदोलन खत्म का प्रचार कर रही सरकारः
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने कहा कि मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि सरकार यह प्रचारित करने की कोशिश कर रही है कि यह आंदोलन खत्म हो रहा है, जबकि ऐसा नहीं है. मैं किसानों से टीकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं. मैं शनिवार दोपहर गाजीपुर सीमा पर पहुंचूंगा.उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान हमेशा देश भर के अपने समकक्षों के साथ खड़े रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)