होम दिल्ली हिंसा मामलाः एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बोले- किसी उपद्रवी को नहीं मिलेगा आश्रय

Alert Star Digital Team Jan 28, 2021 09:48 PM

दिल्ली हिंसा मामलाः एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बोले- किसी उपद्रवी को नहीं मिलेगा आश्रय

दिल्ली हिंसा मामलाः एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बोले- किसी उपद्रवी को नहीं मिलेगा आश्रय

दिल्ली हिंसा मामलाः एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बोले- किसी उपद्रवी को नहीं मिलेगा आश्रय

लखनऊ। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद किसान आंदोलन को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी दिल्ली में हिंसा के संबंध में सभी प्रकार की मदद का भरोसा दिया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि अगर दिल्ली पुलिस हिंसा के संबंध में हमारी मदद मांगती है तो उनकी पूरी मदद करेंगे। यहां किसी भी उपद्रवियों को आश्रय नहीं दिया जाएगा।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून और व्यवस्था प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। इस घटना के बाद कुछ किसान संगठनों ने स्वेच्छा से नोएडा के चिल्ला बॉर्डर और दलित प्रेरणा स्थल से आंदोलन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि बागपत के संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने हमें बताया है कि उन्होंने किसानों को एनएचएआइ की परियोजना के बारे में समझाया और बुधवार रात किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। यूपी गेट पर अब भी कुछ लोग डटे हुए हैं। हालांकि अब उनकी संख्या पहले से काफी कम हो गई है। हम किसान संगठनों से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि विरोध-प्रदर्शनों को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को हुई हिंसा के संबंध में हमारी मदद मांगती है तो हम उनकी मदद करेंगे। हम ऐसे किसी भी तत्व को अनुमति नहीं देंगे जिसने राष्ट्रीय पर्व के दौरान हमारे राज्य में ऐसा किया हो। लोगों ने हमें आश्वासन दिया है कि वे किसी भी उपद्रवी तत्व को आश्रय नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब भी यूपी गेट पर मौजूद हैं। उनसे भी बातचीत चल रही है। उपद्रवी तत्वों की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि यूपी में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों में कोई घुसपैठ न करे सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)