होम बजट सत्र से पहले 1,209 सदस्यों और कर्मचारियों का किया गया कोरोना टेस्ट, सभी निगेटिव
बजट सत्र से पहले 1,209 सदस्यों और कर्मचारियों का किया गया कोरोना टेस्ट, सभी निगेटिव
संसद के बजट सत्र (budget session) की शुरुआत 29 जनवरी से होने जा रही है. बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति की ओर से दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ होगी और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा. इसके लिए राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लिया. सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने बजट सत्र से पहले सभी सदस्यों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया है.
इसके तहत राज्यसभा सचिवालय (Rajya Sabha Secretariat) ने जानकारी देते हुए कहा कि सचिवालय के कुल 1,209 अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. सचिवालय के 715 अधिकारी और कर्मचारी, जो सदन की कार्यवाही से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं, उनका एंटीजन टेस्ट किया गया था, वहीं सदन की कार्यवाही से सीधे तौर पर जुड़े 494 सदस्यों का RT PCR टेस्ट लिया गया था.
कोरोना प्रोटोकॉल का होना चाहिए सख्ती से पालन : उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति नायडू ने बुधवार को राज्यसभा के महासचिव और राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और दोनों सदनों के कक्षों में बैठने के इंतजाम के बारे में चर्चा की थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना से जुड़े दिशानिर्देशों (Corona guidelines) का सख्ती से पालन होना चाहिए. सभापति ने कहा था कि संसद सदस्यों, संसद के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा मंत्रियों और सांसदों के निजी स्टाफ और संसद में आने वाले अलग-अलग मंत्रालयों के अधिकारियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया जाना चाहिए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।