होम दिल्ली में ब्लास्ट के बाद मुंबई समेत प्रमुख जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, जारी हुआ अलर्ट
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद मुंबई समेत प्रमुख जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, जारी हुआ अलर्ट
दिल्ली स्थित इजराइल दूतावास के बाहर हुए धमाके के बाद देश भर में सुरक्षा के चाक-चौबंद कर दिये गए है। इसी कड़ी में मुंबई के चबाड हाउस का भी सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। इस बाबत कोलाबा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने चबाड हाउस का दौरा करके सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं चबाड हाउस के बाहर 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।बता दें कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन जिस तरह से लाल किला और इंडिया गेट में उपद्रवकारियों ने उपद्रव मचाया उसके बाद फिर से इजराइल दूतावास के बाहर बम ब्लास्ट से राजधानी में हड़कंप मच गया है। इस बस ब्लास्ट से एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा के पोल खोल दिये है। हालांकि अब दिल्ली के इजराइली दूतावास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई है।मालूम हो कि इजराइली दूतावास के बाहर बम ब्लास्ट के बाद देश भर के प्रमुख शहर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। इस बाबत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। जिसमें हवाई अड्डे, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों शामिल है। दिल्ली में उस समय धमाका हुआ जब कुछ ही दूर पर राजपथ पर बीटिंग रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा था। दूसरी तरफ एक जानकारी के अनुसार इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार यह धमाका शाम 5 बजकर 11 मिनट पर हुआ था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।