होम हिंसा करने वालों पर लगेगा UAPA, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी जांच

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2021 09:31 PM

हिंसा करने वालों पर लगेगा UAPA, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी जांच

हिंसा करने वालों पर लगेगा UAPA, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी जांच

हिंसा करने वालों पर लगेगा UAPA, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी जांच

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ओर से प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिसा की जांच का जिम्मा गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संभाल लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के साथ ही आईपीसी (IPC) की कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए कमर कस ली है.

यह कदम पुलिस की ओर से हिंसक झड़पों में शामिल किसानों के खिलाफ 25 से अधिक एफआईआर (FIR) दर्ज किए जाने के एक दिन बाद देखने को मिला है. एफआईआर (FIR) में नामजद लोगों ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दिल्ली के कई स्थानों पर जमकर हिंसा की. इस दौरान एक किसान की मौत हो गई और 394 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “स्पेशल सेल 26 जनवरी को सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के पीछे की साजिश और आपराधिक मॉडल की जांच कर रही है. एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और यूएपीए (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत जांच की जा रही है.” दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने बुधवार को घोषणा की थी कि हिंसा के संबंध में 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

इन किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

एफआईआर में किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्ज गिल, योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, अविक साहा और जोगिंदर सिंह सहित कुल 37 किसान नेताओं का नाम है. किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में इन किसान नेताओं को नामजद किया गया है. किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 147, 148 (हिंसा या दंगा करने से संबंधित), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 307 (हत्या का प्रयास) शामिल हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)