होम बंगाल पर पकड़ मजबूत करने के लिए शाह का एक और दौरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2021 09:26 PM

बंगाल पर पकड़ मजबूत करने के लिए शाह का एक और दौरा

बंगाल पर पकड़ मजबूत करने के लिए शाह का एक और दौरा

बंगाल पर पकड़ मजबूत करने के लिए शाह का एक और दौरा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से गृहमंत्री अमित शाह 30-31 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं. कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह शनिवार की सुबह इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे. वहीं अमित शाह के बंगाल दौरे पर टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

 

अपने बंगाल दौरे पर शनिवार को अमित शाह कोलकाता से हेलीकॉप्टर में मायापुर पहुंचेंगे. मायापुर नदिया जिला में है. इसके बाद वहां दोपहर का खाना खाने के बाद फिर हेलीकॉप्टर से अमित शाह ठाकुरनगर जाएंगे. उत्तर 24 परगना का ठाकुरनगर मतुआ समुदाय का गढ़ माना जाता है. मतुआ समुदाय के लोग जल्द से जल्द नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की मांग कर रहे हैं. अमित शाह वहां ठाकुरबाड़ी में सांसद शांतनु ठाकुर से भी मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही अमित शाह एक रैली में लोगों को संबोधित भी करेंगे. वहीं मायापुर और ठाकुरनगर के बाद गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता की साइंस सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)