होम राकेश टिकेत के मंच के पास एक युवक गिरफ्तार,मचा हंगामा
राकेश टिकेत के मंच के पास एक युवक गिरफ्तार,मचा हंगामा
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर हलचल अचानक तेज हो गया है। भारी संख्या में पुलिस बल के मुश्तैद होने के बीच राकेश टिकेत ने किसान आंदोलन खत्म करने की साजिश पर प्रहार किया है। उन्होंने रोते हुए कहा कि देश भर के किसानों को न्याय दिलाने तक वे अपने आंदोलन पर डटे रहेंगे। राकेश टिकैत ने बीजेपी विधायक के धरनास्थल पर पहुंचने पर भी आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं राकेश टिकैत ने प्रशासन से बातचीत करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि बातचीत होगी तो सिर्फ सरकार से होगी।इस बीच रालोद नेता अजित सिंह ने राकेश टिकैत और नरेश टिकैत से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने आंदोलन से पीछे नहीं हटने का अनुरोध किया है। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने धारा 133 लागू कर दिया है। वहीं धारा 144 भी लागू किया गया है। जिसके तहत लोगों को एक जगह एकत्रित पर पाबंदी है। गाजीपुर बॉर्डर पर बस और बज्र वाहन भी तैनात किये गए है।टिकैत ने पानी हटाने जाने पर कहा कि उनके गांव से किसान ट्रैक्टर से पानी लेकर आएंगे तभी वे पानी पियेंगे। उन्होंने कहा कि अभी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। राकेश टिकैत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि यदि किसान आंदोलन को जबरन खत्म किया गया तो वे आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने साथ ही अनशन करने का भी ऐलान कर दिया है।बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह किला में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन ने पानी और शौचालय की व्यवस्था को भी हटा दिया है। जिससे नाराज राकेश टिकैत ने कहा कि वे अब पानी भी नहीं पियेंगे। हालांकि टिकैत यह बखूबी समझ रहे है कि उनका जनाधार लगातार कम होता जा रहा है। जिस कारण देखना महत्वपूर्ण होगा कि उनके समर्थकों पर टिकैत के आत्महत्या करने की धमकी का कितना असर दिखता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।