होम वायुसेना की ताकत में बढ़ोतरी, राफेल का तीसरा बैच पहुंचा भारत

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 10:02 PM

वायुसेना की ताकत में बढ़ोतरी, राफेल का तीसरा बैच पहुंचा भारत

वायुसेना की ताकत में बढ़ोतरी, राफेल का तीसरा बैच पहुंचा भारत

वायुसेना की ताकत में बढ़ोतरी, राफेल का तीसरा बैच पहुंचा भारत

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना के शौर्य में चार चांद लगाने वाले राफेल का तीसरा जत्था भी भारत पहुंच चुका है। भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 3 और राफेल लड़ाकू विमानों का तीसरा जत्था बुधवार को भारत पहुंचा।

भारतीय वायुसेना (IAF) ने ट्वीट कर कहा, बुधवार (27 जनवरी) रात 8:30 बजे फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और तीन राफेल लड़ाकू विमान गुजरात के जामनगर एयर बेस पर पहुंच चुके हैं। 7 हजार किलोमीटर की दूरी सभी भारतीय वायुसेना के पायलटों ने ही तय की है। वायुसेना ने कहा है कि यूएई वायु सेना द्वारा प्रदान किए गए टैंकर समर्थन की गहराई से सराहना करता है। विमान को आज फ्रांस के Istres Air Base से पहले एयरबोर्न मिला था।

वायुसेना को तीन और विमान मिलने से भारत में अब राफेल विमानों की संख्या 11 हो गई है। इंडियन एयरफोर्स ने सितंबर 2016 में 36 लड़ाकू विमानों के लिए फ्रांस से 59 हजार करोड़ रुपए की डील की थी। इसके तहत भारत को 36 राफेल मिलने हैं। तीन राफेल विमानों का दूसरा बैच पिछले साल नवंबर में जामनगर में उतरा था। इसके बाद ये यहां से अंबाला पहुंचे थे। 5 राफेल विमानों का पहला बैच 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर उतरा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)