होम सुनियोजित साजिश के तहत दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुए हिंसक प्रदर्शन : बीजेपी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 12:17 AM

सुनियोजित साजिश के तहत दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुए हिंसक प्रदर्शन : बीजेपी

सुनियोजित साजिश के तहत दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुए हिंसक प्रदर्शन : बीजेपी

सुनियोजित साजिश के तहत दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुए हिंसक प्रदर्शन : बीजेपी

दिल्ली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड के हिंसक प्रदर्शन में बदल जाने के पीछे भारतीय जनता पार्टी को सुनियोजित साजिश नजर आती है. भाजपा नेताओं का कहना है कि देश की छवि धूमिल करने के लिए राजधानी में गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर हिंसक प्रदर्शन की साजिश रची गई. जिन किसान नेताओं की अपील पर यह आंदोलन चल रहा है, उन्हें इस हिंसा की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी. भाजपा के मुताबिक, सरकार किसानों की वाजिब मांगों को पूरा करने को तैयार है, मगर किसान नेता ही समाधान नहीं चाहते वे मासूम किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा, पुलिस ने बार-बार हिंसा की आशंका को लेकर आगाह किया था. पुलिस ने किसान नेताओं से 26 जनवरी को एहतियातन ट्रैक्टर परेड न करने की अपील की थी, लेकिन किसी ने एक न सुनी. अब जब किसान आंदोलन की आड़ में दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन हुए तो कुछ किसान नेता सिर्फ निंदा कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं. जबकि, निंदा से काम नहीं चलेगा, बल्कि राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव जैसे प्रोफेशनल एजिटेटर्स को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. एक सुनियोजित साजिश के तहत गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन हुए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)